संदेश

अक्टूबर, 2013 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नौमी की रात

चित्र
दो साल बाद दशहरा में कही घूमने गया था। इस से पहले राजस्थान का दशहरा देखा है। वहाँ  दशमी से मेला लगता है और उसके 27 दिन बाद तक रहता है। जब हम अपने स्कूल के साथियों के साथ मेल देखने गया तब के अनुभव और जब हम अपने गाँव में मेला देखने जाते थे अपने बचपन के साथियों के साथ तो कुछ खास परिवर्तन नहीं दिखा था। उस समय हम लोग को 2 से 10 रुपये तक मिलते थे। वही 10 रूपये से हम तीन दिन मेला घूमते थे। उसी पैसे से कभी चाट कभी समोसे खाने का इच्छा करता था। कभी मन करता की घड़ी या चश्मे ले लू। उस समय मेला में बच्चे के लिए ज्यादा सामान बिकते थे और बड़ो के लिए कम।   अब समय बदल गया है। इस साल हम अपने महाविद्यालय के साथी के साथ गया। हम चार लोग थे। जिसमे कि मैं दो लोग को जनता हु। अनजान लोग के साथ मेला घूमने का अलग अनुभव प्राप्त हुआ। रात 9 बजे निकले घूमने। पिछले साल दशहरा में भोपाल में ही था और इस साल भी पर दोनों साल का अनुभव अलग -अलग है। इस बार घूमने निकले तो सब साथी नया है जो कि हमे तीन महीने  पहले से जनता हु।  कोई खास जानकारी नहीं है उन लोगों के बारे में फिर भी निकल पड़ा ...