संदेश

2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लोकनायक के नायक अंतिम दौर में

  बिहार विधनसभा 2020 के परिणाम के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7वीं बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। यह अपने आप में एक रिकार्ड है। बिहार में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री का शपथ ली। देश में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह राणे के बाद दूसरे स्थान पर हैं। बिहार के इस चुनाव परिणाम के मायनों में अलग है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने तीसरी बार बिहार चुनाव में स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है, परंतु इस बार जनता दल यूनाइटेड भारतीय जनता पार्टी से कम सीटें जीत कर छोटे भाई के भूमिका में है।  यह चुनाव परिणाम  इक्कीसवीं  शताब्दी के दूसरे दशक के बाद नई राजनीतिक गाथा लिखने जा रहा है। इस परिणाम के उपरांत सरकार का गठन की प्रक्रिया कई नई कहानी लिख रहा है।  सन 1974-75 के आपातकाल में जेपी आंदोलन से कई छात्र नेता बिहार की मुख्यधारा की राजनीति में आये और वे अपना वर्चस्व हासिल कर लिया। आपातकाल से उभरे नेताओं में लालू प्रसाद रामविलास पासवान नीतीश कुमार सुशील कुमार मोदी शरद यादव आदि लोगों ने बिहार के राजनीति में अहम भूम...
चित्र
तारीफ खूब हो रही है, पर इससे पेट नहीं भरता प्रियंका कुमारी अपने पिता के साथ (फोटो स्त्रोत गूगल) "तारीफ खूब हो रही है, पर इससे पेट नहीं भरता" यह शब्द प्रियंका कुमारी का जिसने अपने पिता को गरुग्राम से साइकिल चला कर 1200 किलोमीटर दरभंगा ले कर आयी। कई हिंदी अखबार में प्रियंका की कहानी को प्रमुखता से स्थान दिया है। सोशल मीडिया टीवी पर भी प्रियंका की चर्चा हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुत्री इवांका ट्रंप के ट्वीट के बाद तो ट्वीटर पर प्रियंका ट्रेंड करने लगी। भारतीय राजनेताओं जिसमें सत्ताधारी दल हो या विपक्ष की दलों के नेताओं ने प्रियंका की जमकर तारीफ की।कई अखबारों ने साहसिक कदम बता कर प्रियंका के प्रसंशा में खूब शब्द खर्च किये। क्या यह प्रियंका के साहसिक कहानी है या मजबूरी ? जिन राजनेताओं के विकास और न्यू इंडिया के नाम पर गाल पर तमाचा है वे सोशल मीडिया पर शर्म  से मुँह छुपा लेना चाहिये था वो तरीफों के पुल बांध रहे हैं। सरकार के मंत्री जी उसे ब्रांड एम्बेसडर बनने की घोषणा कर रहे हैं। हद है। उसके गरीबी मजबूरी विवशता का मज़ाक बनाया जा रहा है। किसी ने प्रियंका ...

पग से पद! शिव-राज।

चित्र
25 सितम्बर 2013 को भोपाल के जम्बूरी मैदान में  मेरे जीवन का पहला रैली (रैली नहीं महारैली ) थी । इसका आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर था। यह रैली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता के लिए विशेष था।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री के उम्मीदवार होंगे इसकी घोषणा के बाद यह पहला रैली थी। इससे पूर्व उन्होंने हरियाणा के रेवाड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ किये थे , जिसमें रि जनरल वीके सिंह, कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर के साथ सैनिकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का सदयस्ता ग्रहण किया था। भोपाल में यह रैली 2014 लोकसभा के साथ मध्य प्रदेश के विधान सभा चुनाव जो की दिसंबर 2013 में होने वाला था , इस दोनों चुनाव के लिए संयुक्त रूप से चुनावी कार्यक्रम का औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया। एक तरफ केंद्र में 10 साल बाद फिर से सत्ता में आने के लिए भारतीय जनता पार्टी संघर्ष (संघर्ष नहीं लालायित ) कर रही थी , वाही दूसरी ओर राज्य में भारतीय जनता पार्टी 10 साल से सत्ता में रही उन्हें पुनः चुनाव जीत कर सत्ता में वापस आने का चुनौती थी।  जिसे भारत के मिडि...