चीनी की मिठास क्यों हुई कम?
हाल के हफ्तों में देश में चीनी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। 20 जुलाई 2026 को जहां चीनी की कीमत लगभग ₹48.18 प्रति किलोग्राम थी, वहीं 20 अगस्त तक यह बढ़कर ₹55.70 प्रति किलोग्राम हो गई। यानी एक महीने में कीमत में लगभग ₹7.50 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई। सवाल स्वाभाविक है कि आखिर चीनी की मिठास अचानक इतनी महंगी क्यों हो गई? इस बढ़ती कीमत के लिए एथेनॉल को जिम्मेदार ठहराने की बहस भी तेज हुई है। हालांकि सरकार का कहना है कि मौजूदा तेजी को केवल एथेनॉल उत्पादन से जोड़ना सही नहीं है। आंकड़ों पर नजर डालें तो चीनी को एथेनॉल की ओर डायवर्ट करने की मात्रा वास्तव में 2022-23 के 12 प्रतिशत से घटकर 2025-26 में लगभग 9 प्रतिशत रह गई है। इतना ही नहीं, अब भारत में एथेनॉल का लगभग तीन-चौथाई उत्पादन मक्का जैसे अनाज से हो रहा है। इसलिए वर्तमान समय में चीनी की कीमतों में तेजी को केवल एथेनॉल नीति का परिणाम बताना तथ्यों को अधूरा देखना होगा। चीनी की कीमत बढ़ने का सबसे बड़ा कारण घरेलू उत्पादन में संभावित गिरावट है। इस सीजन में देश का चीनी उत्पादन पहले अनुमानित 343 लाख मीट्रिक टन था, जो अब घटक...