लोकनायक के नायक अंतिम दौर में
बिहार विधनसभा 2020 के परिणाम के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7वीं बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। यह अपने आप में एक रिकार्ड है। बिहार में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री का शपथ ली। देश में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह राणे के बाद दूसरे स्थान पर हैं। बिहार के इस चुनाव परिणाम के मायनों में अलग है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने तीसरी बार बिहार चुनाव में स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है, परंतु इस बार जनता दल यूनाइटेड भारतीय जनता पार्टी से कम सीटें जीत कर छोटे भाई के भूमिका में है। यह चुनाव परिणाम इक्कीसवीं शताब्दी के दूसरे दशक के बाद नई राजनीतिक गाथा लिखने जा रहा है। इस परिणाम के उपरांत सरकार का गठन की प्रक्रिया कई नई कहानी लिख रहा है। सन 1974-75 के आपातकाल में जेपी आंदोलन से कई छात्र नेता बिहार की मुख्यधारा की राजनीति में आये और वे अपना वर्चस्व हासिल कर लिया। आपातकाल से उभरे नेताओं में लालू प्रसाद रामविलास पासवान नीतीश कुमार सुशील कुमार मोदी शरद यादव आदि लोगों ने बिहार के राजनीति में अहम भूम...