संदेश

2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अस्पतालों में नेताओं और डॉक्टरों के बीच बढ़ता संघर्ष

हाल के महीनों में बिहार और गोवा से जो घटनाएँ सामने आईं, वे केवल स्थानीय विवाद नहीं बल्कि भारतीय स्वास्थ्य व्यवस्था की गहरी खामियों को उजागर करती हैं। अस्पताल, जो मूलतः जीवन रक्षक संस्थान हैं, अब राजनीतिक हस्तक्षेप, असहिष्णुता और प्रशासनिक अक्षमता के चलते संघर्ष के अखाड़े में बदलते जा रहे हैं। इन घटनाओं से न केवल चिकित्सकों की सुरक्षा और गरिमा प्रभावित होती है, बल्कि मरीजों के मौलिक अधिकार—जीवन और स्वास्थ्य के अधिकार—को भी प्रत्यक्ष हानि पहुँचती है, जिसे संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत संरक्षित किया गया है। बिहार में हालात विशेष रूप से गंभीर रहे। 1 अगस्त 2025 को पटना एम्स में शिवहर के विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी डॉ. आरुषि सिंह पर रेजिडेंट डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों से मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगा। घटना के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी और अस्पताल की ओपीडी व आपात सेवाएँ ठप हो गईं। जुलाई 2025 में पटना मेडिकल कॉलेज (PMCH) में यूट्यूबर और पूर्व बीजेपी नेता मनीष कश्यप के साथ मारपीट की घटना ने भी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मनीष ने इस घटना को लेकर पार्टी से इस्तीफा दिया...

बिहार में चुनाव आयोग की "विशेष गहन पुनरीक्षण" (SIR) मुहिम: लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक निर्णायक पहल

चित्र
भारत का लोकतंत्र अपनी समावेशिता, पारदर्शिता और जनसहभागिता के लिए जाना जाता है। इस प्रणाली की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मतदाता सूची होती है, जो यह सुनिश्चित करती है कि प्रत्येक योग्य नागरिक को मताधिकार प्राप्त हो और किसी अपात्र व्यक्ति को मतदान करने का अवसर न मिले। बिहार जैसे घनी आबादी और सामाजिक-राजनीतिक विविधता वाले राज्य में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना हमेशा एक चुनौती रहा है। ऐसे में भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा 2025 के लिए शुरू की गई "विशेष गहन पुनरीक्षण" (Special Intensive Revision – SIR) मुहिम को लोकतंत्र की बुनियादी संरचना को सशक्त करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयास माना जा सकता है। इस विशेष मुहिम का मूल उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाना है। हाल के वर्षों में यह देखने को मिला है कि मतदाता सूची में मृत व्यक्तियों के नाम बने हुए हैं, एक ही व्यक्ति का नाम दो स्थानों पर दर्ज है, या कई योग्य नागरिकों के नाम सूची में ही नहीं हैं। SIR अभियान इन सभी कमियों को दूर करने का एक संगठित और तकनीकी रूप से सुसज्जित प्रयास है। निर्वाचन आयोग द्वारा BLO (Bo...

धनखड़ जी का त्यागपत्र: एक गरिमामयी विराम, लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनः स्थापना

चित्र
भारतीय लोकतंत्र के संवैधानिक ढांचे में उपराष्ट्रपति का पद अत्यंत गरिमामयी होता है। हाल ही में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ द्वारा दिए गए इस्तीफे ने भारतीय राजनीति को एक बार फिर मर्यादा और त्याग के वास्तविक अर्थ से अवगत कराया है। यह इस्तीफा केवल एक औपचारिक कार्यवाही नहीं थी, बल्कि एक सशक्त संदेश था — कि जब संस्थाओं पर व्यक्तिगत हमले होने लगें, जब राजनीति मर्यादा की सीमा लांघने लगे, तब संवैधानिक पदों की गरिमा को बनाए रखना ही राष्ट्रहित में सर्वोच्च होता है। धनखड़ जी की राजनीतिक यात्रा अत्यंत प्रेरणादायी रही है। राजस्थान के एक साधारण कृषक परिवार में जन्मे, उन्होंने जीवन के आरंभिक संघर्षों के बावजूद विधि के क्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त की । सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न उच्च न्यायालयों में अधिवक्ता के रूप में कार्य करने के बाद वे 1989 में राजनीति में आए। जनता दल के प्रत्याशी के रूप में झुंझुनू से लोकसभा चुनाव जीतकर वी.पी. सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री बने। इसके बाद वे कांग्रेस, फिर भाजपा में शामिल हुए। वर्ष 2019 में उन्हें राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जहाँ उन्होंने अपनी सक्र...

जब राज्य सीमाएं खींचते हैं, संविधान रोता है

चित्र
100% डोमिसाइल नीति : अधिकारों , समानता के सिद्धांतों और राष्ट्रीय एकता पर एक गंभीर प्रहार भारतीय संविधान न केवल एक विधिक संहिता है , बल्कि यह भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए समानता , गरिमा और अवसर के सिद्धांतों की गारंटी है। यह हमें राज्यों की सीमाओं में बांधकर नहीं , बल्कि एक एकीकृत राष्ट्र की संकल्पना के तहत नागरिकता प्रदान करता है। किंतु जब राज्य सरकारें तथाकथित "100% डोमिसाइल नीति " लागू करती हैं , तो यह राष्ट्र की समरसता और संविधान की आत्मा दोनों पर आघात करती है। 100% डोमिसाइल नीति का आशय यह है कि कोई राज्य अपनी सभी सरकारी सेवाओं और शैक्षणिक संस्थानों को केवल स्थानीय निवास प्रमाणपत्र ( डोमिसाइल ) धारकों तक सीमित कर दे। इसका प्रत्यक्ष प्रभाव यह होता है कि भारत के अन्य राज्यों के योग्य , प्रतिभाशाली और परिश्रमी युवक इन अवसरों से वंचित हो जाते हैं , भले ही उनकी योग्यता राज्य के हित में हो। यह नीति संविधान के निम्नलिखित मूल अधिकारों क...

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला जो हर ज़मीन खरीदार को जानना चाहिए 10 जून 2025 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एक ऐसा ऐतिहासिक निर्णय सुनाया जो ज़मीन की खरीद - बिक्री और स्वामित्व से जुड़े कानून को लेकर आम जनता की सोच को झकझोरने वाला है। सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा : " सिर्फ रजिस्ट्री करवा लेने से ज़मीन का कानूनी मालिक नहीं बना जा सकता। " यह फैसला उन हजारों लोगों के लिए एक चेतावनी है , जो संपत्ति की रजिस्ट्री को ही स्वामित्व का अंतिम प्रमाण मानते हैं , बिना यह जांचे कि उस संपत्ति का टाइटल वैध है या नहीं। अदालत ने स्पष्ट किया कि रजिस्ट्री केवल यह दर्शाती है कि संपत्ति को लेकर एक अनुबंध हुआ है और उसे सरकारी रिकार्ड में दर्ज कर दिया गया है। लेकिन यह अपने - आप में यह सिद्ध नहीं करता कि संपत्ति का स्वामित्व भी वैध रूप से खरीदार को स्थानांतरित हो गया है। कानूनी स्वामित्व के लिए ज़रूरी है कि खरीदार के पास वैध टाइटल...