संदेश

मई, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पत्र

 आदरणीय पचंम वर्ष के वरिष्ठ सीनियर्स       हम सब के लिए यह बहुत भावनात्मक क्षण है। आपके के सानिंध्य में दो वर्ष गुजर गए और समय का पता भी नहीं चला। खबर नहीं होती किधर से आता है किधर जाता है  बड़ा बेरहम हो जाता है वो वक़्त गुज़र जाता है   आज भी को ऐसा लग रहा है कि हम सब उस द्वार पर खड़े हैं जहाँ हमलोग मिले। आज समय हमें यह सूचित कर रहा है कि अब आपलोग हम सब से विदा ले रहे हो। यह एक सास्वत सत्य है कि प्रत्येक वर्ष वरिष्ठ अपने अनुज साथियों से विदा लेते हैं। उसी काल  च्रक में  आज आप खड़े हैं। आप सब का स्नेह हमें उन बीते क्षण को याद करने को मजबूर कर रहा है। हम सभी द्वितीय वर्ष के अनुज सभाग्यशाली हैं ,अपने वरिष्ठ में सब से ज्यादा स्नेह आप से प्राप्त हुआ है। इसके लिए हम सभी आप के  आभारी हैं। कहा जाता है कि वर्तमान जब भूत कि ओर प्रस्थान करता है तो भविष्य का मार्ग प्रशस्थ होता है। इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए अब आप लोग हम अनुजो से विदा ले रहे हो। विदाई एक अटल सत्य है। न जाने कौन सा मंज़र नज़र में रहता है  तमाम उम्र मुसाफ़िर सफ़र में रहत...